फिरोज़पुर, 4 फरवरी । पूर्व विधायक और फिरोजपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा को देर रात गोली मार दी गई। फिरोजपुर जीरा रोड पर गांव शेरखा के पास फायरिंग हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुलबीर सिंह जीरा अपनी कार में जीरा जा रहे थे। इसी दौरान क्रेटा कार चालकों ने पीछा किया। एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुलबीर जीरा की कार चल रही है और पीछे एक क्रेटा कार गुजर रही है।
इस घटना की जानकारी कुलबीर सिंह जीरा ने दी है। उनका कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।



