Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर : सैफ अली खान पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत में

Spread the News

मुंबई , 18 जनवरी । बॉलीवुड ऐक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली। शनिवार को दुर्ग में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी को दुर्ग में ट्रेन से पकड़ा गया, जिसके बाद उसे जीआरपी थाने ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। छतीसगढ़ पुलिस के मुताबिक आरोपी की जो फोटो मुंबई पुलिस की तरफ से दी गई थी और रेलवे स्टेशन से पकड़े गए शख्स की शक्ल एक जैसी है।

यही सैफ अली खान पर हमले का मुख्य आरोपी हो सकता है। शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से दुर्ग करीब दोपहर 1.30 बजे पहुंची थी और आरोपी जनरल डिब्बे में बैठा हुआ था। मुख्य आरोपी की शिनाख्त के लिए रात करीब 8 से 9 बजे मुंबई से टीम दुर्ग पहुंचेगी।

सैफ अली खान (54) पर वीरवार की सुबह मुंबई के बांद्रा में 12वीं मंजिल स्थित उनके फ्लैट में एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐक्टर पर गर्दन और रीढ़ समेत कई जगहों पर चाकू से वार किया गया, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments