Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

डल्लेवाल की हालत गंभीर, किसानों ने चेतावनी दी कि अगर दल्लेवाल को कुछ हुआ तो केंद्र स्थिति संभाल नहीं पाएगा

Spread the News

पटियाला, 8 जनवरी।  हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर बनी हुई है। आज उनके अनशन का 44वां दिन है। वे किसी से बात भी नहीं कर पा रहे हैं।

वहीं किसान नेताओं ने फैसला किया है कि 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इस संबंध में योजना आने वाले दिनों में जारी की जाएगी। केंद्र सरकार को समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। अगर डल्लेवाल को कुछ हुआ तो केंद्र स्थिति संभाल नहीं पाएगा।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि सोमवार रात करीब 8.15 बजे डल्लेवाल की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। उनका रक्तचाप 77/45 से नीचे और नाड़ी दर 38 से नीचे आ गयी। डॉक्टरों ने बताया कि जब डल्लेवाल के पैर थोड़े ऊंचे होते हैं तो रक्तचाप कुछ हद तक स्थिर हो जाता है, अन्यथा रक्तचाप और नाड़ी की गति काफी कम हो जाती है। डॉक्टरों के प्रयास से रात 2.30 बजे तक रक्तचाप थोड़ा स्थिर होकर 95/70 पर आ गया। डल्लेवाल की हालत गंभीर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments