Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

एएमपी के बैनर तले इकरा एकेडमी लुधियाना में टैलेंट सर्च परीक्षा की गई आयोजित

Spread the News

डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ की पहल पर लुधियाना से छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

लुधियाना,14 दिसम्बर। भारत श्री पुरस्कार विजेता डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ महासचिव जमीयत उलेमा लुधियाना व निदेशक मदीनतुल उलूम इकरा अकादमी लुधियाना ने मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि एएमपी (एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स) ने शनिवार, 7 दिसंबर , 2024 को स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए 5वीं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज (एनटीएस 2024) परीक्षा आयोजित की गई।

Svg%3E

5वीं एएमपी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में पूरे भारत से 85 हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। यह परीक्षा हाई स्कूल, जूनियर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के छात्रों के लिए ऑफ़लाइन आयोजित की गई थी। पूरे देश के 370 से अधिक जिलों, 750 से अधिक ब्लॉकों में स्थापित 900 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी जबकि ऑनलाइन एएमपी वर्ल्ड ऐप पर आयोजित की गई थी।

यह परीक्षा छात्रों में सामान्य जागरूकता और प्रतिस्पर्धी भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। एएमपी एनटीएस के माध्यम से 10 करोड़ रुपये की कोचिंग छात्रवृत्ति, प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष छात्रों और राज्य में शीर्ष छात्रों को पांच लाख तक का नकद पुरस्कार के पोर्टल द्वारा  20 लाख की शैक्षिक छात्रवृत्ति क्राउड indiazakat.com अलावा फंडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी जाएगी। इस प्रतियोगिता के परिणाम औपचारिक रूप से कुछ दिनों में एक विशेष समारोह में घोषित किए जाएंगे जहां टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ ने आगे कहा कि मदीनतुल उलूम इकरा अकादमी लुधियाना और इस्लामिया हाई स्कूल राहों रोड लुधियाना में भी यह परीक्षा आयोजित की गई। निगरान परीक्षा के रुप में मुफ्ती महुम्मद आरिफ लुधियानवी अध्यक्ष जमीयत उलमा लुधियाना एवं मुहतरमा सितारा टीचर इस्लामिया हाई स्कूल राहों रोड लुधियाना शरीक हुए एवं दोनों जगहों पर इम्तिहान में शिरकत करने वाले स्टुडेंटस ने संतोषजनक प्रदर्शन किया। कारी साहिब ने ये प्रण लिया कि अगले साल इस परिक्षा में स्टूडेंटस की संख्या इस वर्ष से अधिक होगी और इसके लिए प्रयास जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments