निःसंदेह डाॅक्टर नेकी का काम के प्रति लगन अन्य डाक्टरों के लिए प्रेरना का ज़रीयाः शिवजोत कोैर
जालंधर। प्रोफेसर एवं एच ओ डी, मैडीसिन डिपार्टमेंट,पंजाब इनस्टिच्यूट आफ मेडीकल साइंस (पिम्स) जालंधर से डाॅक्टर निरंकार सिंह नेकी ने पंजाब टाइमज़ न्य़ूज़ से खास बात चीत में कहा कि मेरे लिए बहुत ही फख़र की बात है कि आज के दोैर में जब हर तरफ हर विभाग में लोगों का नैतिक पतन देखने को मिल रहा है, नोजवान हों या अन्य वर्ग के लोग एक दूसरे का मान-सम्मान बिल्कुल खत्म हो गया है। ऐसे समय में डाॅक्टर साहिबान ओैर उस विभाग से जु़ड़े लोगों को इज्ज़त मिलना कोई आम बात नहीं अपितु बड़े फख़र की बात है।
डाॅक्टर नेकी ने कहा कि मैंने सारी उमर मरीज़ों की सेवा इस तरह से की है कि मानो ये मरीज़ नहीं, मेरे परिवार के सदस्य हों। क्योंकि हर मरीज़ बहुत अहम होता है, उन में बहुत सी खूबियाँ छुपी होती हैं ,मेरी कोशिश होती है कि मेैं मरीज़ को उसकी बीमारी का अहसास दिलाये बिना ठीक कर दूँ।
वहीं पंजाब इनस्टिच्यूट आफ मेडीकल साइंस (पिम्स) जालंधर की स्टाफ नर्स शिवजोत कोैर ने कहा कि निःसंदेह डाॅक्टर नेकी हस्पताल के समूह लोगों मे बेहद मकबूल हैं, उन की काम के प्रति लगन यहाँ के सभी अन्य डाॅक्टरों के लिए प्रेरणा का ज़रीया है। इस मोैके पर डाॅक्टर बिकरमजीत सिंह, डाॅक्टर हरमनप्रीत सिंह, शिवजोत कोैर, गगनदीप कोैर, जस्विंदर सिंह, पल्लवी, योगिता, अंजू आदि उपस्थित थे।



