Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

सेंट जोसेफ बॉयज़ स्कूल में ज्योतिर्गमय-रोशनी की तरफ थीम पर आधारित वार्षिक समारोह मनाया गया

Spread the News

 

 

Svg%3E

जालंधर, 23 नवंबर । सेंट जोसेफ बॉयज़ स्कूल डिफेंस कॉलोनी जालंधर में 22 नवंबर 2024 को ज्योतिर्गमय – रोशनी की तरफ थीम पर आधारित वार्षिक समारोह मनाया गया। वार्षिक समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री महेंद्र भगत सिंह जी, कैबिनेट मंत्री ऑफ़ डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर,( फ्रीडम फाइटर एंड हॉर्टिकल्चर) और गेस्ट ऑफ ऑनर रेवरेंड फादर जार्ज सेबेस्टियन जी फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेटर डाइसिस ऑफ जालंधर की ओर से किया गया।

स्कूल के माननीय डायरेक्टर रेवरेंड फादर एंथोनी तुरथिल जी, माननीय प्रिंसिपल रेवरेंड सिस्टर जेन जॉस जी की ओर से आए हुए मेहमानों का स्वागत किया गया। प्रिंसिपल की ओर से प्रगतिशील वार्षिक रिपोर्ट पेश की गई । इसके बाद में अकादमी तथा कई ओर गतिविधियों में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इनाम दिए गए।

यह प्रोग्राम अलग-अलग रंगों का सुमेल था ,जो थीम को अद्भुत तौर पर पेश कर रहा था। यह कार्यक्रम प्रतिभा और संगठन पर आधारित था। विद्यार्थियों ने रंग- बिरंगी गानों की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया । रंगारंग और बहुत ही अच्छे ढंग से निर्देशित डांस ड्रामा थीम पर आधारित नृत्य और लोक नृत्य ने मेहमानों का मन मोह लिया। समागम को संबोधित करते हुए मुख्य मेहमान ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए और स्कूल के बढ़िया प्रदर्शन के लिए स्कूल की प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments