प्रकाश पर्व के अवसर पर लगातार साफ-सफाई सुनिश्चित करने के आदेश
सुल्तानपुर लोधी, 14 नवंबर । डिप्टी कमिश्नर श्री अमित कुमार पांचाल आज सुल्तानपुर लोधी में गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती को समर्पित नगर कीर्तन में शामिल हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को गुरु साहिब की प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए जिलावासियों की खुशहाली के लिए भी अरदास की।
इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए परिवहन, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम का भी दौरा किया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सहायता के लिए वचनबद्ध है और जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष रूप से सुल्तानपुर लोधी में तैनात किया गया है। उन्होंने नगर कौंसिल के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिये कि वे शहर तथा लंगर स्थलों के निकट निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित करें।
डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर कीर्तन के दौरान जहां माथा टेका गया वहीं प्रबंधकों द्वारा उन्हें सिरोपाओ देकर सम्मानित किया गया इसके अलावा एस.डी.एम अपर्णा, एस.पी. जांच सरबजीत राय, एसपी हेडक्वार्टर गुरप्रीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



