Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली से पंजाब रिश्तेदारों के घर आए शख्स की बदली किस्मत, बन गया करोड़पति

Spread the News

रूपनगर, 12 नवंबर | पंजाब दिवाली बंपर लॉटरी 2024 ने दिल्ली से नंगल आए लव कुमार की किस्मत बदल दी। दिल्ली निवासी लव कुमार नंगल अपने रिश्तेदार के घर आया था। यहां उन्होंने 500 रुपये का टिकट खरीदा और अब उन्होंने पंजाब स्टेट लॉटरी की 3 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली है।

लव कुमार ने बताया कि उन्होंने पहली बार लॉटरी जीती है। उसने कहा कि ये पैसे वो अपनी मां को देगा। 6 करोड़ रुपए का पहला पुरस्कार 2 विजेताओं के बीच बांटा गया। 3 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतने वाले टिकटों की कीमत A सीरीज में 540826 और B सीरीज में 480960 है।

इस लॉटरी की दो सीरीज (ए और बी) थीं और कुल 20 लाख लॉटरी टिकटें जारी की गई थी। इनकी कीमत 500 रुपये थी। 2 इनाम 1-1 करोड़ रुपये के थे, जबकि 2 इनाम 50 लाख रुपये के थे। पंजाब राज्य दिवाली डियर बंपर 2024 लॉटरी में प्रतिभागियों को 27.02 करोड़ रुपये तक की नकद राशि जीतने का मौका मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments