मोगा, 8 नवंबर | धर्मकोट कस्बे में पति ने पत्नी पर गोली चला दी। जानकारी के मुताबिक, तलाक न देने पर पति और उसके तीन दोस्तों ने पत्नी को गोली मार दी। पति और उसके तीन दोस्तों को अवैध पिस्तौल और कार के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पीड़िता रितु ने बताया कि उसकी लव मैरिज 2 साल पहले गुरविंदर सिंह के साथ हुई थी और उसका एक साल का बेटा भी है। पति पहले से शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां हैं। वह अपनी पहली पत्नी की वजह से मुझसे तलाक मांगने लगा।’ मेरे मना करने पर उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर देर रात मेरे घर पर दो फायरिंग की, जिसमें से एक गोली मेरे पैर में लगी।
जांच अधिकारी परविंदर सिंह ने बताया कि रितु के बयानों पर कार्रवाई करते हुए पति गुरविंदर सिंह और उसके तीन दोस्तों तेजिंदर, हरमन और गुरसेवक सिंह को अवैध पिस्तौल और कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।



