Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

आयकर विभाग ने बढ़ाई ITR दाखिल करने की समय सीमा, जानिए कितने दिनों के लिए है राहत?

Spread the News

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर | आयकर विभाग ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत कॉरपोरेट्स के लिए बड़ी खबर है। आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2024-25 के लिए कॉरपोरेट्स द्वारा आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा 15 दिन बढ़ा दी है, यानी अब कॉरपोरेट्स को आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर तक थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद कॉरपोरेट्स के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की नई आखिरी तारीख 15 नवंबर हो गई है। इस प्रकार, कॉरपोरेट्स को आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए अतिरिक्त 15 दिन का समय मिल गया है।

नांगिया एंडरसन एलएलपी के टैक्स पार्टनर संदीप झुनझुनवाला ने कहा कि टैक्स रिटर्न दाखिल करने की यह विस्तारित अवधि टैक्स ऑडिट रिपोर्ट पर लागू नहीं होगी। इससे पहले सितंबर में सीबीडीटी ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय सीमा 7 दिन बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments