Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

पढ़ाई के दबाव ने ली छात्रा की जान! 7 मंजिला इमारत से कूद की आत्महत्या

Spread the News

दिल्ली, 26 अक्टूबर | ओखला इलाके में 17 साल के एक छात्रा ने 7 मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर 1:50 बजे की है। लड़की ओखला मेन बाजार में रहती थी।

लड़की 12वीं पास करने के बाद जेईई की तैयारी कर रही थी। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें उसने लिखा कि वह पढ़ाई का दबाव नहीं झेल सकती। परिवार को उनसे बहुत उम्मीदें थीं लेकिन वह उन्हें पूरा नहीं कर सकीं।

लड़की के आत्महत्या करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। ये वीडियो बिल्डिंग के गेट पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग सड़क से निकल रहे थे। तभी लड़की ने सात मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही लड़की की मौत हो जाती है।

इसके बाद वहां से गुजर रहे लोग तुरंत लड़की के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments