Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब के लोगों के लिए चिंताजनक खबर, घर से मास्क पहनकर निकले , जारी किया अलर्ट

Spread the News

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर | प्रदूषण को लेकर पंजाब के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, पंजाब और चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिसके बाद राज्य में प्रदूषण को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

चंडीगढ़ और अमृतसर, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण का स्तर वायु गुणवत्ता सूचक अंक 200 को पार कर गया है। प्रदूषण के स्तर का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। ऐसे में डॉक्टर भी लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों को जरूरत पड़ने पर बाहर निकलने से पहले मास्क पहनने के लिए भी कहा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments