बठिंडा, 23 अक्टूबर | यहां एक नवविवाहित जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। सरहिंद नहर के जोगानंद पुल के पास मंगलवार को एक नवविवाहित जोड़े (पति-पत्नी) के शव मिले। पति-पत्नी ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान बठिंडा के आदर्श नगर निवासी गुरप्रीत सिंह (36) और नेहा (18) के रूप में हुई है। दोनों ने कुछ दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था।
पुलिस ने मौके से मृतक गुरप्रीत सिंह की एक मोटरसाइकिल और एक बैग बरामद किया है। दोनों के बैग में मोबाइल फोन और आधार कार्ड थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।



