श्री ईसा खान से पंजाब में आपसी भाईचारक सांझ को मज़बूत करने समेत विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
अमृतसर। आज अमृतसर की इतिहासिक जामा मस्जिद जान मोहम्मद में श्री विकास सोनी जी,अश्वनी कुमार पप्पू जी, एवं सोनू पहलवान ने पहुँच कर जहाँ जामा मस्जिद के इमाम अल हाज मोैलाना ईसा खान से विशेष रूप से मुलाकात की ,वहीं उन्होने पंजाब टाइमज न्यूज़ को जानकारी देते हुए हुए कहा कि वह आज किसी राजनीतिक उद्देशय से यहाँ नहीं पहुंचे हैं बल्कि वह सिर्फ मस्जिद में नत्मस्तक होने के लिए हाज़िर हुए हैं। क्योंकि यहाँ हाज़री देने से उन्हें रूहानी सकून मिलता है।
वहीं उन्होने जामा मस्जिद के इमाम श्री ईसा खान से पंजाब में आपसी भाईचारक सांझ को मज़बूत करने एवं समूह धर्मों के दरमियान सम्मान को बरकरार रखने समेत विभिन्न मुद्दों पर भी बातचीत की। इस अवसर पर हाजी अब्दुल लतीफ, आसिफ खान, आरिफ खान,चरनजीत सिंह चन्नी, आकाश शर्मा्, अमरीक सिंह, खुंती प्रधान, यूथ कांग्रेस प्रधान गोैरव भल्ला, मुज़म्मिल,अनवार हुसैन के अलावा बड़ी संख्या में लोग मोैजूद थे।



