रक्तदान शिविर में रक्तदान करें इलाक़ाई लोग:नोमान संजरी+ ज़ाकिर हुसैन
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के सरायमीर कस्बे में सरायमीर वेलफेयर सोसायटी और अल फलाह फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान इस अवसर पर सरायमीर वेलफेयर सोसाइटी और अल फलाह फाउंडेशन के लोगों के अलावा स्थानीय लोग रक्तदान करेंगे। इस संबंध में बोलते हुए सरायमीर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ अबुल कलाम ने कहा कि यह रक्तदान शिविर एक ऐतिहासिक शिविर होगा।
उन्होंने शिविर में स्थानीय लोगों से रक्तदान करने की अपील की है। वहीं, 499 मरीजों को नि:शुल्क रक्त देने वाली संस्था के संस्थापक जाकिर हुसैन ने कहा कि रक्तदान मानवता और मरीज के लिए पुण्य का कार्य है। सरायमीर में आयोजित रक्तदान शिविर को अल फलाह फाउंडेशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समीर शेख़. (सीधा सुल्तानपुर) ईसाम खान (सीधा सुल्तानपुर), डॉ. जीशान (अल फारूक पब्लिक स्कूल) व अन्य ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने की अपील की।



