लुधियाना, 10 अक्टूबर | दाखा थाने की पुलिस ने एक बड़ी कारवाई को अंजाम देते हुए 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तीन महिलाओं के पास से 32 किलो 630 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि तीनों महिलाएं ननद-भाभी का रिश्ता रखती हैं। उनमें से दो ननद और एक भाभी हैं।
उनकी पहचान दाखा के रज्जी, लताला की अक्की और लोहारा की सोनिया के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर SHO गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में ASI इंद्रजीत सिंह ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।



