Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

जल्द ही बरनाला में बनाया जाएगा डा. बी. आर. अम्बेडकर भवन : बलजीत कौर

Spread the News

चंडीगढ़। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान बोलते हुए कहा कि बरनाला में डा. बीआर अंबेडकर भवन का निर्माण होगा। आज प्रश्नकाल के दौरान बरनाला में भदोर के विधायक डॉ लाभ सिंह उगोके की ओर से बीआर अम्बेडकर भवन निर्माण के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा गया कि बरनाला में जगह की व्यवस्था होगी तो बनवा दिया जाएगा।

इस सवाल का प्रस्ताव रखते हुए कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हरे, जो बरनाला से विधायक भी हैं, ने कहा कि यह जिले के तीनों विधायकों की साझा मांग है। मीत हरे ने सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री को आश्वासन दिया कि बरनाला शहर उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है और शहर में जल्द ही जगह की व्यवस्था की जाएगी। इसके जवाब में डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जगह मिलने पर विभाग से फंड इक्टठा कर अंबेडकर भवन शीघ्र बनेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments