Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
Google search engine

कार हादसे में 9 साल पहले मरने वाला इंसान जब ज़िंदा होकर लोैट आया- परिवार वालों को नहीं हो रहा यकीन

Spread the News

शिनजियां। जब हम किसी अपने को खो देते हैं, तो इसका दर्द बयां नहीं किया जा सकता है। किसी अपने को खोने का सदमा भूलते-भूलते सालों लग जाते हैं, लेकिन आप सोचिए अगर इसी दौरान वही शख्स आपको ज़िंदा दिखाई दे जाए तो क्या आप आंखों पर भरोसा कर पाएंगे? कुछ ऐसा ही हुआ चीन के एक परिवार के साथ, जिनके घर का एक सदस्य अंतिम संस्कार होने के 9 साल बाद ज़िंदा लौट आया।

मामला साल 2014 का है। उस वक्त झुओ कांगलुओ नाम का एक आदमी भीषण कार हादसे का शिकार हो गया। शख्स के घरवालों और दोस्तों ने खुद हादसे के शिकार हुए शख्स के शव की शिनाख्त की थी। हालांकि उसके भतीजे ने शव का अंतिम संस्कार बिना किसी टेस्ट के लिए करने का फैसला किया क्योंकि वे मान चुके थे कि झुओ की मौत हो चुकी है।

9 साल बाद ज़िंदा लौटा मरा हुआ शख्स
कार हादसे के बाद लोग झुओ के वापसी की उम्मीद तो बिल्कुल ही नहीं कर रहे थे। हालांकि उसकी मौत के 9 साल के बाद एक गांव में झुओ की तरह हूबहू दिखने वाला शख्स लोगों की नज़र में आ गया। उसकी हरकतें थोड़ी अजीब थीं। जब ये बात चोंगकिंग के अधिकारियों तक पहुंची तो शख्स ने अपने बारे में पूरी बात बताई। अधिकारियों ने सब जानने के बाद उसके घरवालों से संपर्क किया और जैसे ही परिवारवालों को झुओ के बारे में पता चला, उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वे ज़िंदा हो सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments