Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

आल मुसलिम वैल्फेयर सोसाइटी इंडिया (रजि०) के प्रतिनिधि मंडल ने ऐस.ऐस.पी दिहाती चरणजीत सिंह से की मुलाकात

Spread the News

अमृतसर, 11 अगस्त।  आल मुसलिम वैल्फेयर सोसाइटी इंडिया (रजि०) के राष्ट्रीय प्रधान माणिक अली और नफीस अहमद की अगुवाई में एक वफद ऐस.ऐस.पी दिहाती जनाब चरणजीत सिंह जी आई. पी. ऐस आफिसर को गुरु की नगरी अमृतसर में सेवा के लिए चुने जाने पर उनका सवागत करने पहुंचे, इससे पहले भी चरणजीत सिंह जी उनकी इमानदारी की वजह से अमृतसर में सेवा का मौका दिया गया था। आपने अपने दौर में इमानदारी के साथ शानदार सेवा गुरु की नगरी को वश किया। आपके इमानदारी, बहादुरी, सुरक्षा, मुहब्बत. प्यारा कानून, लॉ एण्ड आर्डर की बहाली को देखते हुए प्रशासन ने फिर से गुरु की नगरी अमृतसर में दोबारा सेवा का मौका दिया।

सोसाईटी के लोगों से बातचीत करते हुए कमल ऐस.ऐस.पी साहब ने कहा हमें बहुत खुशी है हमें दोबारा अमृतसर में सेवा का मौका दिया गया, हम अपनी डिऊटी पूरी इमानदारी बहादुरी, प्यार व मुहब्बत के साथ निभायेंगे, किसी को कोई भी परेशानी है, हमें खबर करें हम बगैर भेद भाव के उसको इन्साफ देंगे। ला एण्ड आर्डर को किसी भी हालत में बिगडने नहीं देंगे, सोसाईटी के लोगों का सवागत कर ,आपने सभी का दिल की गहराई के साथ शुक्रिया किया।

इस मौके आल मुस्लिम वैलफेयर सोसायटी के प्रधान माणिक अली और वाइस प्रधान नफीस अहमद ने ऐस.ऐस.पी साहब को कहा कि हमारी सोसाइटी आप जैसे इमानदार आफिसर का स्वागत करती आई है और करती रहेगी। इस मौके सोसायटी के जनरल सेकटरी मौलाना शाह आलम, सोसायटी के लीगल एडवाइजर सीनियर वकील जनाब निर्मलजीत सिंह जी, जनाब पुनीत वेद, विल्सन गिल, दलजीत सिंह ढिल्लो, हरमनप्रीत,हुसैन अहमद आदि मोजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments