Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

दो दिन पहले होली पार्टी में फिट नजर 66 साल के अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन

Spread the News

मुंबई। 66 साल के अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार देर रात 1 बजे दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया। यह जानकारी अनुपम खेर ने सुबह ट्वीट कर दी। अनुपम ने लिखा, ‘सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 मार्च को मुंबई में जावेद अख्तर की पार्टी में होली खेलने के बाद सतीश 8 मार्च को दिल्ली में परिवार और दोस्तों के साथ होली खेलने आए थे। यहां उन्होंने जमकर होली खेली, लेकिन रात में अचानक उनकी तबीयत खराब होने लगी। उन्हें फोर्टिस हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

निधन के बाद उनके शव को सुबह 5:30 बजे दीन दयाल अस्पताल लाया गया था, जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद उनकी बॉडी को मुंबई ले जाया जाएगा। 7 मार्च को जावेद अख्तर की तरफ से जानकी कुटीर जुहू में आयोजित की गई होली पार्टी में सतीश कौशिक शामिल हुए थे। उन्होंने इस सेलिब्रेशन के फोटोज ट्वीट किए थे, जिसमें वे फिट नजर आए थे। उन्होंने लिखा था- ’जावेद अख्तर, शबाना आजमी, बाबा आजमी, तन्वी आजमी की तरफ से रखी गई पार्टी में रंगबिरंगी खुशनुमा होली का मजा उठाया। न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और रिचा चड्‌ढा से मिला। सभी को होली की शुभकामनांए।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments