Sunday, August 2, 2026
No menu items!
Google search engine

पेनकिलर, एंटीबायोटिक्स, सहित सस्ती होने जा रही हैं ये 70 दवाएं…सरकार ने आम जनता को दी बड़ी राहत

Spread the News

नेशनल, 8 अगस्त |   सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। वित्त वर्ष 2024-25 के पूर्ण बजट के लगभग दो सप्ताह बाद सरकार ने पेनकिलर से लेकर एंटीबायोटिक्स समेत 70 जरूरी दवाओं के दाम कम करने का निर्णय लिया गया है, जिससे विभिन्न बीमारियों का इलाज सस्ता हो जाएगा।

एनपीपीए की हालिया बैठक में हुआ फैसला
नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) की हालिया बैठक में यह निर्णय लिया गया। सरकार ने इस बैठक में लिए गए फैसले को इस सप्ताह आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया। एनपीपीए उन जरूरी दवाओं के दाम को नियंत्रित करती है, जो आम लोग विभिन्न बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल करते हैं। इस बैठक में 70 दवाओं और 4 विशेष दवाओं के दाम कम करने का फैसला लिया गया।

सस्ती होने जा रही हैं ये दवाएं
एनपीपीए ने जिन 70 दवाओं के दाम कम किए हैं, उनमें पेनकिलर, एंटीबायोटिक्स, बुखार, संक्रमण, डायरिया, मांसपेशियों के दर्द, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, और हार्ट संबंधी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, 4 विशेष फॉर्मूलेशन वाली दवाओं के दाम भी कम किए गए हैं।

पिछले महीने भी हुए थे दवाओं के दाम कम
इससे पहले, जून महीने में भी सरकार ने कई जरूरी दवाओं के दाम कम किए थे। एनपीपीए की 124वीं बैठक में 54 आम इस्तेमाल की दवाओं और 8 विशेष दवाओं के दाम कम किए गए थे। इनमें एंटीबायोटिक, मल्टीविटामिन, डायबिटीज, और हार्ट संबंधी दवाएं शामिल थीं। इसके अलावा, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी सस्ती की गई थीं।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments