Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत, मौके पर तोड़ा दम

Spread the News

बटाला, 6 अगस्त | श्री हरगोबिंदपुर से गुरदासपुर रोड औजला बाईपास के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा बल और पुलिस कर्मियों ने बताया कि मृतक मोटरसाइकिल चालक एक निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है, जिसकी पहचान निशान सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव टरपई थाना मजीठा के रूप में हुई है, जो अमृतसर से गुरदासपुर की ओर आ रहा था और जब वह औजला बाईपास पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने इसे जोरदार टक्कर मार दी एवं फलस्वरूप युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने थाना तिब्बड़ की पुलिस को सूचित कर दिया है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भेज दिया है और मृतक के पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अनुसार मृतक के परिजनों के जो भी बयान दर्ज करवाए आएंगे, उस अनुसार आगे की बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments