Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में बिना बुलाए शादी में पहुंचे पुलिसकर्मी, विधायक रमन बोले-पुलिसकर्मी नशे में थे, परिवार से बदसलूकी हुई; SHO बोले-ड्यूटी पर थे मुलाजिम

Spread the News

जालंधर, 29 जुलाई |आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ने एक निजी रिजॉर्ट में घुसकर शराब पी रहे थाना पतारा के मुलाजिमों को पड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटनाक्रम बीते शनिवार देर रात का बताया जा रहा है। होशियारपुर हाईवे पर स्थित एक निजी रिकॉर्ट के अंदर शराब पी रहे थे। उन्हें वहां पर बुलाया नहीं गया था, मगर वह फिर भी वहां पर आ गए थे। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। शराब पी रहा मुलाजिम देहात पुलिस में तैनात एएसआई केवल सिंह था।

एएसआई को फोन मौके पर मौजूद लोगों ने छीना

आप विधायक रमन अरोड़ा ने बातचीत में एएसआई केवल सिंह ने कहा- वह उक्त रिजॉर्ट में सिक्योरिटी के लिए आए थे। हम कुल पांच लोग यहां पर हैं। इस दौरान आसपास के लोग और विधायक के साथ आए लोग उक्त मुलाजिम की वीडियो बना रहे थे।

वहीं, विधायक के साथ आए लोगों ने कहा- एएसआई द्वारा लोगों को शराब के नशे में धक्के मारे गए। एएसआई अपना फोन विधायक के लोगों से मांगता रहा और आग्रह करता रहा, मगर आरोप था कि वह नशे में था, जिसके चलते उसका फोन नहीं दिया गया।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments