बठिंडा, 27 जुलाई | देर रात को माडल टाउन एरिया में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए तीन युवकों ने एक क्रेटा गाड़ी सवार के सिर पर वार कर उसे घायल करने के बाद पिस्तोल की नोक पर गाडी छीनकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गाडी मालिक को अस्पताल पहुंचाया और कुछ ही समय बाद पुलिस ने गाडी को बरामद करने के साथ साथ तीन आरोपियों विकास शर्मा पुत्र पूर्व पुलिस कर्मी विजय कुमार, अमन चावला, दीपक शर्मा उर्फ दीपू को गिरफतार कर उनसे 32 बोर का हथियार भी बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार विशाल नगर निवासी एक व्यक्ति अपनी क्रेटा गाडी पर माडल टाउन एरिया में देर रात समय आया हुआ था। इसी दौरान तीन युवक आए,जिन्होंने गाडी की ड्राईवर सीट पर बैठे गाडी मालिक के सिर पर किसी तेज हथियार से हमला कर उसे घायल करने उपरंत उससे गाडी छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना जैसे ही पीसीआर एवं पुलिस पार्टी को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
वहीं गाड़ी को तलाश करने के लिए सीआईए 2 स्टाफ एवं पीसीआर की पुलिस टीमों ने कारवाई शुरू कर दी। कार मालिक द्वारा अपनी गाडी पर लगवाए गए जीपीएस सिस्टम के जरीए पुलिस ने कुछ ही समय में गाड़ी को पूर्व पुलिस कर्मी के घर लाल सिंह बस्ती से बरामद कर लिया। पुलिस ने देर रात को ही पूर्व पुलिस कर्मी के बेटे विकास शर्मा, अमन चावला, दीपक शर्मा उर्फ दीपू को गिरफतार कर उनसे 32 बोर का हथियार बरामद कर लिया। थाना सिविल़लाइन पुलिस ने पकडे़ गए तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।
(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)



