Friday, October 23, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब के डेरे नजदीक भाई-बहन के साथ बड़ा हादसा, मंजर देख कांप उठे लोग

Spread the News

संगरूर, 27 जुलाई | संगरूर से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जहां मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन के साथ भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में भाई की दर्दनाक मौत हो गई और उसकी बहन भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था इसका अंदाजा मोटरसाइकिल और कार की हालत देखकर ही लगाया जा सकता है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल का पेट्रोल टैंक और सीट मोटरसाइकिल से अलग हो गए और मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार भी पलटी हुई दिख रही है और उसकी नंबर प्लेट, हेडलाइट आदि अन्य सामान टूटकर गिरे हुए हैं। कार की टक्कर से सड़क किनारे लगा खंभा भी टेढ़ा हो गया।

शुक्रवार देर शाम संगरूर शहर के नानकियाना रोड पर कार और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार प्रभजोत सिंह और उसकी बहन नवदीप कौर पुत्री जसविंदर सिंह निवासी नाईवाल संगरूर से अपने गांव जा रहे थे, जबकि एक कार नाभा से संगरूर की ओर आ रही थी। रास्ते में एक धार्मिक डेरे के मोड़ के पास कार और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार प्रभजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठी उसकी बहन नवदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी जांघ की हड्डी टूट गई।  घायल नवदीप कौर को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में संगरूर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments