Friday, October 23, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब के इस इलाके में रात 2 बजे फिर दिखे 3 संदिग्ध, दहशत में लोग

Spread the News

पठानकोट, 27 जुलाई |  जिला पठानकोट के मामून मिलिट्री स्टेशन के साथ सटे गांव फंगतोली के मोहल्ला थियला वार्ड नंबर-1 खुड़ली माता मंदिर के निकट गत वीरवार देर रात करीब 2 बजे 3 संदिग्ध व्यक्ति देखे गए।

गांववासी बलजीत सिंह ने बताया स कि वह रात को परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। उन्हें अचानक किसी के दीवार फांदकर घर के प्रांगण में दाखिल होने की आवाज सुनाई दी। कुछ मिनटों बाद कोई व्यक्ति हमारे कमरे का दरवाजा खटखटाते हुए बोला कि हमें भूख-प्यास लगी है, बाहर आकर हमें खाना व पानी दें। उन्होंने लाल रंग की लेजर लाइट भी हमारी खिड़की पर मारी, जिसको देखकर वह लोग घर के अंदर ही डरे सहमे रहे। बलजीत सिंह ने कहा कि जब तक वे लोग उनके आंगन में रहे उस समय जब भी आर्मी का हैलीकॉप्टर ऊपर से गुजरता था तो वे लोग उनके बरामदे के साथ बनी सीढ़ियों के नीचे छिप जाते थे। इस दौरान उन्होंने घर के अंदर से पुलिस के 100 नंबर व 112 नम्बर पर फोन करने का प्रयास किया, परंतु नेटवर्क न होने के  कारण उनका पुलिस से सम्पर्क नहीं हो सका। इसके बाद 3 व्यक्ति उनके घर के बाहर आंगन में करीब साढ़े 4 बजे तक खड़े रहे। इसके बाद वह पश्चिम दिशा की ओर जंगल में चले गए। उक्त पर पहुंचे संदिग्धों ने मोहल्ले के अन्य घरों के दरवाजे भी खटखटाए।

सुबह सूचना पाकर  सी.आई.डी. टीम, काऊंटर इंटेलीजेंस टीम, एस.ओ.जी. कमांडो टुकड़ी, मिलिट्री इंटेलीजेंस टीम, क्यू.आर.टी. टीम और सी.आई.डी. यूनिट पठानकोट के । डी.एस.पी. रविन्द्र रूबी व स्पैशल ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उक्त परिवारों के साथ बातचीत कर निरीक्षण – किया। फिलहाल सर्च अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments