Thursday, October 22, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में  NRI परिवार के घर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलिया, कैमरे में कैद घटना

Spread the News

अमृतसर, 26 जुलाई | पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां अमृतसर के गांव जैंतीपुरा में एक NRI परिवार के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं उक्त सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार हरचरण सिंह का पूरा परिवार आस्ट्रेलिया में रहता है, जिसका मकान जैंतीपुर में है। गत दिवस 2 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते है और घर के बाहर गोलियां चलाकर फरार हो जाते है। उक्त घटना की शिकायत हरचरण सिंह ने ई.मेल के जरिए पुलिस को दी, कि व्हाट्सएप काल पर लारेंस बिश्नोई का नाम लेकर फिरौती की मांग की जा रही है। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी मिल रही है। इस मामले में जैंतीपुर थाने के पुलिस अधिकारी का कहना है कि सी.सी.टी.वी. के जरिए  आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं परिवार द्वारा आस्ट्रेलिया में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments