Thursday, June 25, 2026
No menu items!
Google search engine

मीडिया वायरल फोटो ने कर दिया कमाल, मामला जान हो जाएंगे हैरान

Spread the News

लुधियाना, 26 जुलाई| : सोशल मीडिया ने ऐसा कमाल दिखाया कि एक व्यक्ति की चोरी हुई एक्टिवा उसे वापस मिल गई। दरअसल एक समाचार पत्र में एक्टिवा चोरी का समाचार और फुटेज में कैद चोर की फोटो प्रमुखता से प्रकाशित की थी। सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। उसमें आरोपी चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा था।

इसी वायरल हुई न्यूज से पकड़े जाने के डर से चोर घबरा गया और उसे कुछ नहीं सूझा तो वह चोरीशुदा एक्टिवा को वापस उसी जगह खड़ी कर गया जहां से उसे चुराया था। एक्टिवा देखकर घर मालिक बहुत हैरान हुआ। जब उसने फिर सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए तो वहीं युवक एक्टिवा छोड़ते नजर आया जोकि उसे चुराकर ले गया था।

जानकारी के मुताबिक एक्टिवा चोरी की घटना 20 जुलाई को हुई थी। माधोपुरी के रहने वाले अरविंदपाल सिंह ने बताया कि जैसे ही समाचार पत्र में आरोपी की फोटो सहित न्यूज लगी तो उसने उक्त उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसी का इम्पैक्ट उसे मिला। चोर उसकी एक्टिवा को वीरवार की देर शाम करीब 7 बजे वापस उसके घर के बाहर छोड़ कर चला गया। यहा तक कि वह एक्टिवा की चाबी भी साथ लगी छोड़ गया। उसकी यह हरकत भी बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। एक्टिवा मिलने पर अरविंदपाल सिंह ने समाचार पत्र का धन्यवाद किया है।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments