Thursday, November 19, 2026
No menu items!
Google search engine

संगठित मकातिब की स्थापना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है

Spread the News

इदारा तामीर ए मिल्लत छावनी मोहल्ला में जमीयत उलेमा लुधियाना की मासिक बैठक

Svg%3E

लुधियाना,13 जुलाई। मदरसा तामीरे मिल्त मन्ना सिंह नगर मोहल्ला छावनी निकट स्टेशन रोड लुधियाना में जमीयत उलेमा लुधियाना की मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मदरसा के नाजिम एवं मोहतमिम मुफ्ती नूरुल ऐन मजाहिरी ने अंजाम दिए।प्रोग्राम का आगाज़ मौलाना अब्दुल मगफूर इमाम- खतीब मस्जिद फतहगढ़ की तिलावते कुरआन से हुआ तथा प्रसिद्ध नात खां मौलाना दिलशाद रहीमी इमाम- खतीब ने एक मीनारा मस्जिद मायापुरी ने नात-ए-नबी पेश की।

मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर लुधियाना और जमीयत उलेमा लुधियाना के अध्यक्ष ने दीनी तालीमी बोर्ड जमीयत उलेमा हिंद के प्रबंधन के तहत देश भर में स्थापित संगठित मकातिब के महत्व और प्रभावशीलता पर प्रकाश डालते हुए निकट भविष्य में शहर के उलमा और इमामों के प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करने की बात कही । ताकि शहर के सामान्य मकातिब संगठित मकातिब का रूप ले सकें और विद्यार्थियों का सही मायने में शिक्षण एवं प्रशिक्षण संभव हो सके।

मुफ्ती मुहम्मद इनाम कासमी जमीयत उलेमा लुधियाना के उपाध्यक्ष ने जमीयत उलेमा हिंद के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जमीयत उलेमा की देश और कौम के प्रति सेवाएं अविस्मरणीय हैं। आपने कहा कि जल्द ही मेंबरशिप का कार्यक्रम शुरु किया जाएगा। जिला व पंजाब भर के लोगों को इस जमात का सदस्य बनाने को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा।

मुफ्ती नूरुल ऐन मजाहिरी और हाफिज मुहम्मद नाजिम मोहतमिम मदरसा तरतील उल-कुरान मायापुरी ने कहा कि महिलाओं को भी हर कार्यक्रम में संगठित मकातिब और जमीयत उलमा के हर उस प्रोग्राम से जोड़ा जाए जिस से कि उनमे बीच धार्मिक जागरूकता आम हो और धर्मत्याग के मामलों पर अंकुश लगे। साथ ही कहा कि हमारे क्षेत्र में जमात-ए-तब्लीग के साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और वे जमात की आवाज पर लब्बेक कहेंगे।

डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ जमीयत उलेमा लुधियाना के महासचिव और हाजी मुहम्मद फुरकान खज़ानची जमीयत उलेमा लुधियाना ने संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि इस महीने जमीयत उलेमा लुधियाना के तत्वावधान में मायापुरी, फतेहगढ़, छावनी मोहल्ला एवं पट्टियां में समाज सुधार (इस्लाहे मुआशरा) के चार कार्यक्रम होंगे। मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी, मौलाना दिलशाद रहीमी, मुफ्ती मुहम्मद इनाम कासमी और मुफ्ती नूरुल ऐन मजाहिरी संबोधित करेंगे। मौलाना दिलशाद रहीमी की दुआ के साथ बैठक समाप्त हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments