लुधियाना 9 जुलाई, बीती रात एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। गनीमत रही कि उसे समय रहते सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसे 20 टांके आए। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल का नाम रोशन है। वह घर पर ही रहता है और कोई काम नहीं करता। रोशन के चाचा ने उसे गाली दी, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर ब्लेड से अपना गला काट लिया।
पीजीआई रेफर
घायल युवक के पिता राम सिंह ने बताया कि सोमवार को जब वह काम से घर लौटा तो पड़ोसियों ने उसे बताया कि उसके बेटे ने चाचा से विवाद के बाद ब्लेड से अपना गला काट लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिता जब सिविल अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पिता के मुताबिक अभी तक उसे पता नहीं चल पाया है कि विवाद किस बात पर हुआ था। उसका बेटा अभी भी बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके गले पर करीब 20 टांके लगे हैं।



