जालंधर,9 जूलाई। यह बहुत गर्व की बात है कि पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, जालंधर के छात्र कार्तिक शर्मा को ‘रिमूवेबल टूथब्रश ब्रिसल्स’ विचार के लिए इंस्पायर मानक पुरस्कार 2022 के तहत राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। वह इसमें जालंधर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च’ (इंस्पायर) योजना विभाग के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है
अनुसंधान (इंस्पायर) योजना भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डी एस टी) के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। डी एस टी द्वारा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन – इंडिया (एनआईएफ) के साथ मिलकर चलाए जा रहे इंस्पायर मानक अवार्ड्स का उद्देश्य छात्रों को लीक से हटकर सोचने और नवीन विचारों के साथ सामने आने के लिए प्रेरित करना है। प्रिंसीपल डॉ. रश्मि विज ने सुपरवाइजर सिनी मल्होत्रा के मार्गदर्शन और श्री चंदन खिंदड़िया के मार्गदर्शन में संभव हुई इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए कार्तिक की सराहना की।



