मुफ्ती मुहम्मद खलील कासमी मुफ्ती आजम पंजाब एवं मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी शाही इमाम पंजाब का संबोधन
अहमदगढ़ 2 जुलाई। मुफ्ती मुहम्मद खलील कासमी मुफ्ती आजम पंजाब व अध्यक्ष राज्य हज कमेटी पंजाब, मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी शाही इमाम पंजाब, अल हाज मुहम्मद इरफान जामिया दारुल कुरान सरखेज अहमदाबाद गुजरात, हाफिज मुहम्मद अशरफ अहमदगढ़ और मौलाना मुहम्मद जावेद नदवी आदि उलमा के हाथें अहमदगढ़ जिला मालेरकोटला में बजरंग अखाड़ा रोड के पास मस्जिद हबीब की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर कारी मुहम्मद फुरकान हक्कानी मोहतमिम मदरसा उमर फारूक पब्लिक स्कूल अहमदगढ़ और प्रबंधन समिति की देखरेख में एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसकी संरक्षकता मुफ्ती मुहम्मद खलील कासमी, अध्यक्ष जमीयत उलेमा पंजाब ने अंजाम दिए। कुरान की तिलावत व कारी मुहम्मद मुस्तकीम करीमी अध्यक्ष मजलिस अहरार इस्लाम लुधियाना की नात नबी से समागम का आगाज़ हुआ और मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानावी मुफ्ती ए शहर व अध्यक्ष जमीयत उलेमा लुधियाना उद्घोषक रहे।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुफ्ती मुहम्मद खलील कासमी ने कहा कि मस्जिदों, मकतबों और मदरसों की स्थापना के महत्वपूर्ण कार्य के लिए पंजाब के मुसलमानों की प्रतिबद्धता एक स्वागत योग्य बात है। श्री खलील कासमी ने कहा कि हमारा मस्जिदों, मदरसों से गहरा रिशता होना चाहिए। और हमें इन धार्मिक केंद्रों का उपयोग अपने और नई पीढ़ी के लिए सर्वोत्तम धार्मिक शिक्षा और प्रशिक्षण के रूप में करना चाहिए।
मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी शाही इमाम पंजाब ने कहा कि हमें हमें मस्जिदों के निर्माण के समुह टारगेटस को पूरा करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। मस्जिदों के मंच से इस्लाहे मुआशरा के कार्य को विस्तार दिया जाए। कारी मुहम्मद फुरकान एव हाफिज मुहम्मद अशरफ ने पधारने वाले लोगों का शक्रिया अदा किया। प्रोग्राम का समापन मुफ्ती खलील कासमी की दुआ पर हुआ।



