Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

माणिक अली  द्वारा शेख साबिर अली को हुगली पश्चिम बंगाल का प्रधान नियुक्त किया।

Spread the News

अमृतसर,1 जुलाई। आज ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माणिक अली कि अगवाई गुरु कि वडाली छेहारटा में एक मीटिंग के दौरान शेख साबिर अली को सोसाइटी के हुगली पश्चिम बंगाल का प्रधान नियुक्त किया। माणिक अली ने कहा कि हमारी सोसाइटी में अच्छे कामों कि कद्र की जाती है और लोगो का अच्छा काम देख कर देश के कोने कोने से लोगो को मेम्बरशिप दी जाती है और उनसे उम्मीद की जाती है कि सोसाइटी में जुड़ कर इस सोसाइटी और देश की हित के लिए अच्छा काम करेंगे।

माणिक अली ने कहा की शेख साबिर अली पहले भी समाज सेवा का काम करते आ रहे है और उनसे उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही करते रहेंगे। साबिर अली ने कहा कि मुझे सोसाइटी कि तरफ से जो इज़्ज़त मिली है मै उसका तहे दिल se शुक्रिया अदा करता हु और विश्वास दिलाता हु कि मै सोसाइटी के लिए अच्छे काम करूंगा और आगे भी मेंबर्स जोडूगा और ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगो की मदद करूंगा। इस मौके पर समीम मल्लिक को जनरल सेक्रेटरी, बोसीर अहमद को सेक्रेटरी और रोकिब अहमद को उप प्रधान बनाया गया। इस मौके पर मोहम्मद फ़िरोज़, समीर अली, लुत्फ़र रहमान, रयान अली और मुख़्तार अली आदि हाजिर थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments