मौलाना मुहम्मद यामीन कासमी उपदेशक दारुल उलूम देवबंद द्वारा जनाजे की नमाज अदा करवाई गई
मालेरकोटला 21 जून। हाफ़िज़ मुहम्मद यामीन पूर्व इमाम और उपदेशक मदीना मस्जिद निकट बड़ी ईदगाह मालेरकोटला पंजाब का कैंसर जैसी घातक बीमारी के कारण ईद-उल-अज़हा के दिन मृत्यु हो गई मंगल की सुबह 8 बजे मालेरकोटला शहर के उजाड़ू तकिया कब्रिस्तान में मौलाना मुहम्मद यामीन कासमी की अगुवाई में जनता के एक बड़ी भीड़ ने उनकी नमाजे जनाजा अदा की, एवं सैंकड़ो लोगों की मौजूदगी में उसी कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया।
मौलाना मुहम्मद यामीन कासमी ने नमाजे जनाजा से पहले कहा कि मृतक का अधिकार यह है कि उसे दुआए मगफिरत व ईसाले सवाब द्वारा याद रखा जाए। अहले मय्यत का हक यह है कि3 दिनों तक उनकी ताजियत की जाये। मुफ्ती अब्दुल मलिक कासमी अध्यक्ष जमीयत उलमा संगरूर ने भी अपने पिता के हवाले से कुछ जरूरी बातों का विवरण किया।
मदीना मस्जिद में ताजीयत के इरादे से आने वाले लोगों से बातचीत करते हुए मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी कनवीनर जमीयत उलमा हरियाण,पंजाब ने कहा कि हाफिज मुहम्मद यामीन सादगी, जफाकशी एवं मेहमान नवाजी जैसे बहुत से गुणों के मालिक थे। समय की मांग है कि उन्हें उन गुणों द्वारा याद रखा जाये।



