जालंधर,25 अप्रैल। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, जालंधर में वर्ल्ड अर्थ डे का आयोजन हुआ। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और इसकी उपेक्षा के गंभीर परिणामों के बारे मे जागरूक करने के लिए मनाया गया। इको क्लब ने एक संक्षिप्त प्रस्तुति के माध्यम से पानी जैसे बहुमूल्य संसाधन, जिस पर जीवन निर्भर करता है, को संरक्षित करने का संदेश दिया। छात्रों को पानी की प्रत्येक बूंद को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिसके स्रोत तेजी से खत्म हो रहे हैं। जल संरक्षण के तरीके भी साझा किये गये। कार्यक्रम का समापन एक नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ।
प्रिंसिपल डॉ रश्मि विज ने इस गतिविधि की सराहना की।
प्री प्राइमरी विंग में इंचार्ज सविता शर्मा की देखरेख में बच्चों को स्वच्छता के महत्व और धरती माता की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के बारे में जागरूक करने के लिए बच्चों को आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और हरित संस्कृति विकसित करने की सलाह दी गई। बच्चों को यह भी बताया गया कि वे पौधों और पेड़ों के प्रति प्रेम विकसित करें और उन्हें संरक्षित करना सीखें।
इस दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पीएपी ग्राउंड में प्रकृति की सैर के लिए ले जाया गया और आम के पेड़ दिखाए गए और आम के पौधे की विभिन्न विशेषताओं के बारे में बताया गया। बाद में बच्चों ने मैंगो पार्टी की।
बच्चों ने पृथ्वी दिवस के बैज बनाए।




