Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

जमीयत उलेमा लुधियाना ने सेंट्रल जेल लुधियाना के मुस्लिम कैदियों के लिए भेजी सामग्री 

Spread the News

विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल और हाजी मोहम्मद फुरकान ने जाहिर की खुशी 

Svg%3E

लुधियाना,31 मार्च। पिछले वर्षों की तरह इस साल भी जमीयत उलेमा लुधियाना की ओर से सेंट्रल जेल लुधियाना के मुस्लिम कैदियों के लिए इफ्तार और सहरी का सामान भेजा गया। इस अवसर पर उमर फारूक पंजाबी बाग मस्जिद की आयोजन समिति द्वारा एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।  जिसकी शुरुआत जमीयत उलेमा लुधियाना के महासचिव डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ द्वारा कुरान की तिलावत और मुफ्ती मुकर्रम मेरठी की नात से हुई। समागम की अध्यक्षता मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर व अध्यक्ष जमीयत उलमा लुधियाना ने अंजाम दिये। विशेष अतिथि के रुप में श्री दलजीत सिंह ग्रेवाल विधायक पूर्वी लुधियाना निर्वाचन क्षेत्र, हाजी मुहम्मद अशरफ, मुहम्मद सादैन और परवेज आलम आदि ने भाग लिया।

विधायक ने कहा कि मानवता के आधार पर हमें जीवन भर ऐसे अच्छे और नेक कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा के पलेट फार्म द्वारा हर साल आप लोगों ने कैदियों के लिए सहरी व इफ्तारी का सामान भेजने का जो सिलसिला शुरू किया गया है वह सराहनीय कार्य है।

मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी ने मुस्लिम कैदियों से मुलाकात की और कैदियों ने बताया कि यहां करीब 150 मुस्लिम कैदी रोजा रख रहे हैं और जेल की मस्जिद में तरावीह में एक हाफिज कुरान कुरान भी सुना रहा है।  मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी ने कहा कि एल. ब्लॉक के मुसलमान बीआरएस नगर, इंदिरा कॉलोनी बड़ी दीवार रोड, रूप नगर और पंजाबी बाग टिब्बा रोड आदि ने कैदियों को उदारतापूर्वक समर्थन दिया है और इफ्तार सहरी की उचित व्यवस्था के अलावा, डेढ़ सौ कैदियों को कपड़े भी भेजे गए हैं, ताकि कैदी रमज़ान के दौरान और विशेष रूप से ईद पर नए कपड़े पहनें।

हाजी मुहम्मद फुरकान खज़ानची जमीयत उलेमा लुधियाना और जमीयत उलेमा लुधियाना के महासचिव डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ ने कहा कि जमीयत उलेमा लुधियाना की ओर से कैदियों, विधवाओं और योग्य लोगों के सहयोग का यह सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। मुफ्ती शोएब आलम कासमी  नाजिम इस्लाहे मुआशरा जमीयत उलेमा लुधियाना ने कहा कि रमजान में कैदियों तक सामान पहुंचाने का यह अहम काम हर मस्जिद को करना चाहिए।

हाजी मुहम्मद अशरफ, मुहम्मद अब्बास, मुहम्मद सादैन और अब्दुल समद ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और करीब तीन बजे हाजी मुहम्मद मुसअब मेरठी जमीयत उलेमा मोवाना मेरठ के अध्यक्ष  की दुआ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में हाजी मुहम्मद अंसार,मोैलाना शमशाद नदवी, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद शराफत, सैफुल्लाह, हाफिज गय्यूर, हाजी महताब, हाजी मोहम्मद असगर, हाजी नवाब, हाजी समीर, तहसीन मलिक, मोहम्मद फुरकान, हाजी मोहम्मद इमरान, हाजी मोहम्मद अकबर, मोहम्मद शमीम, मास्टर यासीन बजनूरी, मोहम्मद फिरोज और हाफिज मुहम्मद नदीम आदि के नाम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments