Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर : लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the News

लुधियाना, 20 मार्च | थाना सराभा नगर की पुलिस ने तेजधार हथियारों की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन कुमार, अकाश कुमार और कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तेजधार हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।

ए.एस.आई. जगजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ बी.आर.एस.नगर स्थित सीनियर सिटीजन भवन के निकट मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि तीनों आरोपी लूटपाट करने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने कई लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments