आदमपुर,18 मार्च। वुडबरी इंट. स्कूल भोगपुर के प्री-प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ग्रेजुएशन समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन सुखविंदर सिंह, वाइस चेयरपर्सन परमजीत कौर, निदेशक मनजिंदर कौर और तीर्थ कौर ने ज्योति प्रज्वलित की।
इसके बाद प्री-प्राइमरी विंग ने अतिथियों, अभिभावकों का स्वागत किया, साथ ही बच्चों ने कई अन्य गतिविधियां कर सबका मनोरंजन किया। माता-पिता को उनके बच्चों द्वारा प्री – विंग में बिताए गए तीन साल के सफर को दिखाया गया।
इंजी. सुखविंदर सिंह ने बच्चों की सराहना की और बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। नन्ना विद्वानों ने शिक्षकों के प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही बताया गया कि स्कूल की ओर से एक विशेष ऑफर दिया गया है, जिसमें किंडरगार्टन की एडमिशन फीस मुफ्त की गई है।



