Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर! लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने देश की महिलाओं के लिए 5 योजनाओं का ऐलान किया

Spread the News

दिल्ली,13 मार्च। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बुधवार को नारी निया गारंटी योजना का वादा किया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। इसके मुताबिक कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये की मदद देने का वादा किया है, साथ ही कहा है कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा।

कांग्रेस ने की 5 योजनाओं की घोषणा…

1. महालक्ष्मी गारंटी: इसके तहत गरीब परिवार की हर महिला को सालाना 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी.

2. आधी आबादी-पूरा अधिकार: इसके तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में महिलाओं को आधा अधिकार मिलेगा.

3. शक्ति का सम्मान: इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील कार्यकर्ताओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना हो जाएगा।

4. अधिकार मैत्री: इसके तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रत्येक पंचायत में अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

5.सावित्री बाई फुले छात्रावास: सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक छात्रावास स्थापित किया जाएगा और पूरे देश में इन छात्रावासों की संख्या दोगुनी की जाएगी।

खड़गे ने कहा- हमारी गारंटी खोखले वादे नहीं हैं
खड़गे ने कहा कि पहले हम सहभागी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह कहने की जरूरत नहीं है कि हमारी गारंटी खोखले वादे और बयान नहीं हैं। 1926 से ये हमारा रिकॉर्ड है, जब से हमारे विरोधी पैदा हुए, हम घोषणापत्र बनाते रहे हैं और उन घोषणाओं को पूरा करते रहे हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments