छतीसगढ़। भारत में शादियों की अलग-अलग परम्पराएं देखने को मिलती है। अलग-अलग धर्म समुदाय में शादियों के रीति रिवाज भी भिन्न होते हैं। कोई नाच-गाने के साथ धूम-धाम से शादी मनाता है तो कोई शांति और साधारण तरीके से। आज शादी के जिस परंपरा के बारे में हम आपको बताने वाले हैं वह अपने आप मे एक अनोखे तरीके का रिवाज है, जिस सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर के समीप मैनपाट में मांझी समुदाय के लोगों में विवाह के समय बारातियों का स्वागत निराले अंदाज में किया जाता है।
लड़की के घर जब लड़का बारात लेकर आता है तो लड़की पक्ष के लोग बारात आने पर कीचड़ में नाचकर बारातियों का स्वागत करते हैं।इस अनोखे स्वागत के तरीके में लड़की पक्ष के लोग तब तक नाचते हैं, जब तक वे थक न जाएं और अंत मे जो जीतता है। सबसे पहले उसे ही बारातियों का स्वागत करने दिया जाता है।जैसे ही बारात लड़की के घर तक पहुंचने वाली होती है, लड़की पक्ष के लोग कीचड़ में नाचना शुरू कर देते हैं। बैंड बाजे बजाए जाते हैं। जानवरों की वेशभूषा भी धारण करते है। कोई बंदर बनता है तो कोई जानवरों की आवाज़ निकालता है। बैंड बाजे की धुन में मग्न होकर लोग नाचते हैं और बारातियों का स्वागत करते हैं।
इसके स्वागत के पीछे समाज के लोगों का मानना है कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। उनके पूर्वज इस नियम का पालन करते थे अब वर्तमान पीढ़ी भी अपनी परम्पराओं को सहेज रही है। अनोखे बारात स्वागत को देखने गांव के बाकी समाज के लोग भी लड़की के घर पहुंचते हैं।



