Friday, June 12, 2026
No menu items!
Google search engine

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा, डिब्रूगढ़ जेल का जेलर गिरफ्तार!

Spread the News

डिब्रूगढ़, 8 मार्च | पंजाब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह से जुड़े मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के पास से कुछ दिन पहले मोबाइल फोन, स्पाई कैम और अन्य सामान बरामद हुआ था। इस मामले में जेल अधीक्षक निपेन दास को लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि जेल अधिकारी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल उनसे डिब्रूगढ़ में ही पूछताछ की जा रही है। जेल में अमृतपाल सिंह और उनके 11 साथी बंद हैं।

कुछ दिन पहले डिब्रूगढ जेल में अमृतपाल की बैरक से उक्त सामान बरामद किया गया था।

एसपी डिब्रूगढ़ वीवीआर रेड्डी ने कहा कि अधिकारी की लापरवाही के चलते ही जेल में इलेक्ट्रॉनिक सामान पहुंचा। इसी के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह केस डिब्रूगढ़ के थाना सदर में दर्ज किया गया है। खालिस्तानी समर्थक कैदियों के कब्जे से जब्त किए गए उपकरणों में एक सिम कार्ड के साथ एक स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन, कीबोर्ड के साथ एक टीवी रिमोट, एक स्पाई-कैमरा पेन, पेन-ड्राइव, एक ब्लूटूथ हेडफोन और स्पीकर शामिल थे।

असम पुलिस के डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि जेल में बंद खालिस्तानियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई और सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, गिरफ्तार किए गए जेलर को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद डिब्रूगढ़ पुलिस पूछताछ करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments