Friday, June 12, 2026
No menu items!
Google search engine

एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना की उर्दू कक्षा की परीक्षा संपन्न

Spread the News

प्रिंसिपल तनवीर लिखारी साहिबा ने व्यक्त की खुशी और संतुष्टि 

Svg%3E

लुधियाना, 1 मार्च। प्रो. अमिता थम्मन विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग इंचार्ज उर्दू शिक्षा केन्द्र एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज, लुधियाना ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज, लुधियाना में उर्दू अकादमी पंजाब सरकार की देखरेख में छह महीने  के लिए उर्दू की कक्षाएं चल रही थीं।  जिसकी अर्धवार्षिक परीक्षा 26 फरवरी 2024 ई. को पूरी हुई। उन्होंने कहा कि मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी को छह महीने की इस कक्षा के लिए उर्दू शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने उर्दू कक्षा के छात्रों पर कड़ी मेहनत की और उनसे उर्दू सीखने वाले छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ  इस परीक्षा में भाग लिया और बतोैर परीक्षक मुहम्मद अमीन शिक्षक  इस्लामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मालेरकोटला ने भाग लिया।

तनवीर लिखारी साहिबा प्रिंसिपल एससीडी कॉलेज गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना ने पूरे छह महीने तक उर्दू कक्षा का विशेष रूप से निरीक्षण किया, समय-समय पर उर्दू कक्षा की समीक्षा करती रहीं और अर्ध सत्र परीक्षा के अवसर पर उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि हमारा प्रांत  पंजाब ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भाषाई और सांस्कृतिक दृष्टि से पूरे भारत में एक अद्वितीय और प्रमुख स्थान रखता है। बाबा फरीद, श्री गुरू नानक जी से लेकर श्री भगत सिंह तक बहुत से नामवर लोगों का संबंध ज्ञान एवं ध्यान की धरती पंजाब से ही रहा है।

अगर उर्दू और पंजाबी भाषाओं की ही बात करें तो ये दोनों भाषाएँ भी यहीं पैदा हुईं और एक साथ पली-बढ़ीं।प्रिंसिपल साहिबा ने कहा कि उर्दू एवं पंजाब दोनों भाषाओं का गहरा रिश्ता रहा है।हमें हर भाषा को सीखना चाहिए, क्योंकि भाषाओं का ज्ञान ​मानव के व्यक्तित्व में सुधार लाता है और बोलने और लिखने की क्षमता को ताकत मिलती है।

उर्दू कक्षा की परीक्षा देने वालों में हरविंदर सिंह, रुखसार परवीन, रमन कुमार, आस मुहम्मद, सुमित कुमार, गजाला शमीम, अमितोज कौर, मुहम्मद मुजम्मिल, मुस्कान खातून, मुहम्मद बिलाल और अमनप्रीत सिंह के नाम शामिल हैं। प्रिंसिपल तनवीर लखारी साहिबा, प्रो. अमिता थम्मन और उर्दू शिक्षक मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी ने इन छात्रों को बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments