चंडीगढ़, 30 जनवरी | चंडीगढ़ में मेयर की चुनाव हो चुकी है, भाजपा के मनोज कुमार को चंडीगढ़ के मेयर की पदवी संभालेंगे। और वहीं दुसरी तरफ विपक्षी दल के मेंबर आरोप लगा रहे हैं की यह सरासर गुंडीगर्दी है। यह चुनाव धोखे से जीता गया है।
आपको बता दें के कुल 36 सीटों पर वोटिंग हुई है। जिनमें से 16 BJP, 12 AAP/कांग्रेस और वहीं 8 वोटें रद्द कर दी गई हैं। रद्द की गई वोटों को लेकर ही चंडीगढ़ नगर निगम के दफ्तर में भारी विवाद देखने को मिल रहा है। आप और कांग्रेस के सदस्य भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहें हैं और इस चुनाव की कड़ी निंदा करते हुए इस मुद्दे को हाई कोर्ट ले जाने की बात की है।



