Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

वेस्टइंडीज ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता टेस्ट मैच, जोसेफ ने की शानदार गेंदबाजी

Spread the News

एडिलेड, 28 जनवरी | शमर जोसेफ के 7 विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने गाबा में टेस्ट मैच जीत लिया है, जो 27 साल में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में उसकी पहली जीत है। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में मिशेल स्टार्क की यॉर्कर से जोसेफ चोटिल हो गए और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 68 रन देकर 7 विकेट लिए, वेस्टइंडीज ने पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को 207 रन पर आउट कर दिया। सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 146 गेंदों पर 91 रन बनाकर नाबाद रहे है।

WI cricketers' wild celebration grabs headlines after historic win vs AUS:  WATCH | Cricket - Hindustan Times

एडिलेड में टेस्ट क्रिकेट का सफर शुरू करने वाले 24 वर्षीय जोसेफ 11वें नंबर के बल्लेबाज जोश हेजलवुड का विकेट लेने के बाद खुशी से उछल पड़े। वेस्टइंडीज ने एडिलेड टेस्ट तीन दिन में 10 विकेट से हारने के बाद वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। 1997 में वाका में 10 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद से वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments