Monday, November 16, 2026
No menu items!
Google search engine

मानसा: हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेल करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, महिला समेत दो गिरफ्तार

Spread the News

मानसा, 28 जनवरी | मानसा पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अभी भी फरार हैं। इनके पास से नकदी और चेक भी बरामद हुए हैं।

मानसा पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। थाना सिटी-2 के प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह ने शिकायत दी थी कि एक साल पहले जसप्रीत कौर पत्नी रवि कुमार निवासी मानसा ने उसे अपने घर बुलाया था। जब वह जसप्रीत कौर के साथ कमरे में बैठा था तो उसके पति ने वीडियो बना लिया। दूलोवाल निवासी अमर सिंह मौके पर पहुंचा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर साढ़े चार लाख रुपये की नकदी ले ली।

एक माह पहले अमर सिंह का दोबारा फोन आया रवि कुमार की मौत के बाद की वीडियो महेंद्र सिंह और परमजीत सिंह के हाथ लग गया है। उसने थाने में जसप्रीत कौर के बयान दर्ज कर दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की धमकी दी और फिर से 5 लाख रुपये की मांग की है। इस बार भी मामला साढ़े तीन लाख रुपये में पूरा हुआ।

इन लोगों से परेशान होकर दर्शन सिंह ने पुलिस से शिकायत की, पुलिस जांच में पता चला है कि ये लोग भोले-भाले लोगों को इस तरह फंसाकर ब्लैकमेल करते हैं। फिर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास से 2 लाख 70 हजार रुपये नकद और 80 हजार रुपये के चेक भी बरामद किये गये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments