Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

खन्ना: प्रेमी युगल ने नहर में कूदकर दी जान, बंधे मिले शवों के हाथ

Spread the News

खन्ना, 27 जनवरी | खन्ना में एक प्रेमी जोड़े द्वारा नहर में कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। दोनों के विवाह हो चुके थे। उनके शव दोराहा नहर में मिले। वे एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। दोनों कई दिनों से लापता थे। गांव जटाना निवासी व्यक्ति 2 बच्चों का पिता था। वह एक निजी कंपनी की बस चलाता था। उसका पास के गांव रूपालोन की एक महिला से प्रेम प्रसंग था। महिला भी शादीशुदा थी लेकिन वह अपनी नानी के घर पर रहती थी।

बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते के बारे में घर वालों को पता चल गया, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो खोजबीन के दौरान दोनों के शव मिले। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। मौत का कोई और कारण नहीं हो सकता है। परिजनों के बयान दर्ज कर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments