Wednesday, September 23, 2026
No menu items!
Google search engine

कलीम आज़ाद की अध्यक्षता मुस्लिम कालोनी से लेकर भगत सिंह चोैक तक तिरंगा मार्च काकिया गया आयोजन

Spread the News

देश में रह रही सब से बड़ी अल्पसंख्यक बिरादरी को नजर अंदाज़ न किया जाए

जालंधर 27 जनवरी। जानकारी के अनुसार पंजाब वक्फ बोर्ड के पूर्व मैंबर श्री कलीम आज़ाद की अध्यक्षता में जालंधर के मुस्लिम कालोनी से लेकर भगत सिंह चोैक तक तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया। जिस में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के दिन तिरंगा यात्रा का उद्देश्य यह है कि हम भारत सरकार को यह बता देना चाहते हैं कि संविधान के साथ खिलवाड़ बंद किया जाये और इस देश में रह रही सब से बड़ी अल्पसंख्यक बिरादरी को नजर अंदाज़ न किया जाए, क्योंकि भारत के मुसलमान कोई किरायेदार नहीं बल्कि बराबर के हिस्सेदार हैं। उन्होंने देश में मस्जिदों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पर भी सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुसलमानों के धार्मिक स्थलों को नुक्सान पहुंचा कर देश कभी भी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने इस तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों से देश में आपसी भाईचारक सांझ को भी मजबूत करने की बात कही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments