जालंधर 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज मुस्लिम संगठन पंजाब के मुख्यालय पर मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान जनाब नईम खान एडवोकेट ने झंडे की रस्म अदा की इस मौके पर उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि अगर हम चाहते हैं कि मुल्क की नींव मजबूत हो तो हमें सबसे पहले संविधान के प्रति वफादार होना पड़ेगा और देश के प्रति अपना प्रेम इस तरीके से दिखाना होगा कि जब भी मुल्क को जरूरत पड़े तो हमें बलिदान देने के लिए हिचकिचाहट ना महसूस हो श्री खान ने कहा कि अगर संविधान को तोड़ने वाली ताकते अपने मकसद में कामयाब हो जाती है तो देश का ताना बाना बिगड़ जाएगा इसलिए सभी धर्मो के लोगों को मिलकर संविधान को बचाने और संविधान की मजबूती लिए काम करना पड़ेगा ।
इस मौके पर कलीम आजाद , जनाब अकबर अली ,रहमत अली, कारी अबु नसर, मुस्लिम संगठन पंजाब के युवा प्रधान सिकंदर शेख, सचिव वसीम अकरम, आमिर खान , नईम अहमद ऑप्टिकल, सोमनाथ जी , सलमान खान , साजिद सलमानी, अहद, अली, अरमान शेख, नीरज नारंग, सोमनाथ जी, वंश वीर, शैंकी खालसा जी, शिंदा जी,करमुद्दीन बूटा मंडी, अनीस अल्वी,शहजाद अल्वी, आजाद अल्वी, वसीम अल्वी, नौशाद, शमीम, शकील खान, सलीम अंसारी, इब्राहिम खान, अमित गांधी, फौलाद खान,आदि मौजूद रहे ।



