Friday, September 25, 2026
No menu items!
Google search engine

खन्ना के निजी अस्पताल में 6 माह के बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Spread the News

खन्ना, 26 जनवरी | खन्ना के एक निजी अस्पताल में 6 महीने के बच्चे की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल पर गुस्सा जताया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई। 3 बेटियों के बाद 6 महीने की बच्ची को दंपति ने गोद लिया था।

जगतार सिंह ने बताया कि उन्होंने 6 माह के मासूम बच्चे को इलाज के लिए यहां भर्ती कराया था। 5 दिनों से इलाज चल रहा था लेकिन डॉक्टर उन्हें कुछ नहीं बता रहे थे। सुबह बच्चे की मौत हो गयी। पहले डॉक्टर उन्हें बता रहे थे कि सभी रिपोर्ट ठीक हैं। अचानक हुई मौत के बाद डॉक्टर ने कोई सांत्वना भरा जवाब नहीं दिया और अपने कमरे में जाकर बैठ गये।

वहीं एसएमओ डाॅ. मनिंदर सिंह भसीन ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि इस संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments