Home अन्य Media मंत्री अमन अरोड़ा को राहत, संगरूर कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक

मंत्री अमन अरोड़ा को राहत, संगरूर कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक

Svg%3E
Spread the News

संगरूर, 25 जनवरी | आम आदमी पार्टी में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को राहत मिली है। संगरूर कोर्ट ने पारिवारिक विवाद मामले में दी गई दो साल की सजा पर रोक लगा दी है।

बता दें कि सुनाम कोर्ट ने अमन अरोड़ा को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ उन्होंने संगरूर सेशन कोर्ट में अर्जी दाखिल की, जिस पर आज सुनवाई हुई।